कवर्धा, 23 जून 2025। जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति सुमित्रा विजय पटेल ने की। इस बैठक में समिति के सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल विकास परियोजना, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शसक्तीकरण एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के , आईसीडीएस सेवाओं, योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को लाभान्वित करने वाली मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के अंतर्गत गम्भीर कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके उपचार एवं देखरेख की विस्तृत जानकारी दी गई।

मिशन वात्सल्य के तहत अनाथ, परित्यक्त, विधवा, एकल व असहाय परिवारों के बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण संबंधी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी सेवाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिकारीगण एवं सदस्यगण सुमित्रा विजय पटेल सभापति, स्थायी समिति जिला पंचायत कबीरधाम ललिता रूपसिंह धुर्वे जिला पंचायत सदस्य रजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे सदस्य जिला पंचायत, पूर्णिमा मनीराम साहू जिला पंचायत सदस्य महिला एवं बाल विकास विभाग से बृजेश सोनी परियोजना अधिकारी कुंडा, विवेका हैरिस परियोजना अधिकारी कवर्धा, कृतिका सिंह परियोजना अधिकारी दासरंगपुर, सुश्री श्रध्दा यादव परियोजना अधिकारी सहसपुर लोहारा, नमन देशमुख परियोजना अधिकारी चिल्फी, सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सुश्री नितिका डड़सेना संरक्षण अधिकारी, उषा किरण केरकेट्टा अधीक्षक शासकीय बालगृह, सरोज शर्मा पर्यवेक्षक सुश्री क्रांति साहू संरक्षण अधिकारी, राजाराम चंद्रवंशी संरक्षण अधिकारी, विभा बक्शी विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, रितेश कुमार तम्बोली बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।