छत्तीसगढ़बेमेतरा

जिला स्तरीय रोजगार मेला 9 जून को, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

बेमेतरा, 6 जून 2025  जिला कौशल विकास प्राधिकरण, बेमेतरा एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून 2025 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से एक जिला स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेमेतरा में आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मेले में नुट्रिएंट्री क्रॉप केयर पीवीटी एलटीडी बिलासपुर द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति फील्ड ऑफिसर कुल पद 35, वेतनमान ₹9,000 – ₹16,000, कार्यस्थल बेमेतरा,

एग्रीकल्चर एडवाइजर कुल पद 18, वेतनमान ₹12,000 – ₹20,000 के पदों पर की जाएगी |

इस रोजगार मेले में 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी जिनकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद के लिए उपयुक्त हो, वे भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, एवं पहचान पत्र के साथ मेले में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button