पंडरिया – शासकीय अवकाश नही होने के बावजूद कार्यालय बंद मिला | जी हाँ हम बात कर रहे हैं पंडरिया स्थित अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) के कार्यालय के बारे में |
पंडरिया जिला कबीरधाम का एक जनपद पंचायत है | अपने जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और कवर्धा बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है यह नगर |
इस नगर में पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी का कार्यालय संचालित होता है | यह कार्यालय मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है |
दिनांक 22 अक्टुबर को यह देखा गया कि अनुविभागीयअधिकारी ( पुलिस ) का कार्यालय पुरवान्ह 11:46 बजे बंद है | इस कार्यालय के प्रांगण का मुख्य दरवाजा एवं कार्यालय भवन का दरवाजा दोनों बंद मिले | दोनों दरवाजों में ताला लगा हुआ था |







