पंडरिया – शासकीय अवकाश नही होने के बावजूद कार्यालय बंद मिला | जी हाँ हम बात कर रहे हैं पंडरिया स्थित अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) के कार्यालय के बारे में |पंडरिया जिला कबीरधाम का एक जनपद पंचायत है | अपने जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और कवर्धा बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है यह नगर |इस नगर में पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी का कार्यालय संचालित होता है | यह कार्यालय मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है |दिनांक 22 अक्टुबर को यह देखा गया कि अनुविभागीयअधिकारी ( पुलिस ) का कार्यालय पुरवान्ह 11:46 बजे बंद है | इस कार्यालय के प्रांगण का मुख्य दरवाजा एवं कार्यालय भवन का दरवाजा दोनों बंद मिले | दोनों दरवाजों में ताला लगा हुआ था |Post navigationउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंची रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ छठ पूजा में हुए शामिल लोक आस्था के छठ महापर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं