छत्तीसगढ़कबीरधामकवर्धा

आवास निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर विकासखंड समन्वयक को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत में किया गया संलग्न

गठित समिति द्वारा संबंधित ग्राम का किया गया भ्रमण, जांच कार्य प्रारंभ

कवर्धा, 16 मई 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्राप्त शिकायत पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा त्वरित कारवाही करते हुए विकासखंड समन्वयक जनपद पंचायत बोड़ला भुवनेश्वर धुर्वे को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत कबीरधाम में संलग्न किया गया है। ग्राम पंचायत दलदली जनपद पंचायत बोड़ला से सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीण सुंदर बैगा पिता धरमसिंह ग्राम चेद्रादादर द्वारा आवास निर्माण में विकासखंड समन्वयक के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत की गई थी। प्रारंभिक जांच में अनियमितता संभावित पाया गया है। जिस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विकासखंड समन्वयक को जिला पंचायत कबीरधाम में संलग्न करते हुए चार सदस्य जांच दल का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि हितग्राहियों द्वारा इस संबंध में उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग माननीय विजय शर्मा जी को शिकायत की गई थी। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप किसी भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं और इसी क्रम में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आवास योजना के निर्माण कार्य में अनियमित की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण पर चार सदस्य दल द्वारा जांच किया जा रहा है। समिति द्वारा ग्राम पंचायत चेद्रादादर में हुए आवास निर्माण का भौतिक निरीक्षण करते हुए ग्रामीणो के बयान दर्ज किया जा रहे हैं।वर्तमान में जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है तथा जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर समिति के अनुशंसा अनुसार नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा।

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button