बेमेतरा 16 मई 2025/- शासन निर्देश पर कल 17 मई, 2025 को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उक्त कार्यक्रम के सम्पूर्ण कियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, टेकचंद अग्रवाल, को नोडल अधिकारी नियुक्त है ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तर पर कल 17 मई सुबह 08 बजे कृषि उपज मंडी से जयस्तम्भ चौक तक तिरंगा यात्रा रैली निकली जायेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के बैनर तले आयोजित होगी । उन्होंने आम नागरिकों, पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवारों, छात्रों सभी से ज़्यादा से ज़्यादा भाग लेने का अनुरोध किया है । उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है ।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।