मुंगेलीछत्तीसगढ़

छापेमार कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब व 16 बल्क महुआ मदिरा जब्त

मुंगेली, 08 अगस्त 2025 । जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी में छापेमार कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम कुकुसदा में 16 बल्क महुआ मदिरा जप्त की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंकुश साहू एवं विजय जायसवाल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में आबकारी मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button