कवर्धा, 03 फरवरी 2026 । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लरबक्की में नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, पेंशन वितरण, शासकीय योजनाओं का लाभ जैसे सभी कार्य गांव में ही हो सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का उद्देश्य गांव स्तर में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शहरों तक जाने की आवश्यकता न पड़े। पेंशन धारियों के पेंशन आहरण, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि, महिलाओं को महतारी वंदन की राशि निकासी की सुविधा गांव स्तर पर ही इन केंद्रों से मिलेगी। साथ ही लोक सेवा केंद्रों से संबद्ध होने के कारण ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी यहां से बन सकेंगे। इस केन्द्र से ग्रामीणों को शहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, समय, धन और श्रम की बचत होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर विदेशीराम धुर्वे, रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, नंद श्रीवास, नितेश अग्रवाल, बिहारी धुर्वे, रूपसिंह धुर्वे, नरेश चंद्रवंशी, हेमचंद चंद्रवंशी, राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।