मुंगेलीछत्तीसगढ़

घर में शौचालय बन जाने से राजेश्वरी को सुविधा के साथ मिला सम्मान और राहत

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026  । शासन की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करातीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को भी बेहतर बनाती हैं। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम पचौटिया की निवासी राजेश्वरी मरावी के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। पहले उनके घर में शौचालय की सुविधा नहीं थी, जिससे उन्हें और उनके परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शासन की पहल से उन्हें व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली, जिसके बाद उन्होंने शौचालय का निर्माण पूर्ण कराया। निर्माण पूर्ण होने पर उन्हें डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई।

राजेश्वरी ने बताया कि उनके घर में शौचालय बनने से उनकी सबसे बड़ी समस्या दूर हो गई है। उन्हें बाहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिली है, जिससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि परिवार की महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान भी मिला है। राजेश्वरी मरावी ने शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। अब उनका परिवार स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button