
कवर्धा | 20 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर राजपूत क्षत्रिय समाज, पंजीयन क्रमांक 3738 कवर्धा परिक्षेत्र द्वारा शौर्य भवन में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वयं समाज के बीच पहुंचे और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। समारोह के मुख्य आकर्षण में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं, शासकीय सेवा में कार्यरत उत्कृष्ट सेवकों और समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
मंच से ही समाज के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा की मैं आज जो कुछ भी हूँ, समाज के संस्कारों, आशीर्वाद और सहयोग से हूँ। यह मेरा नहीं, हम सबका दायित्व है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली विरासत और मजबूत पहचान दें। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिँह, तोप सिंह, लखन सिंह , जलेश्वर सिँह,महेश सिँह अशोक सिँह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय सिँह, अशोक सिँह, नरेन्द्र सिँह, चारो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिँह, नर्मदा सिँह, बिहारी सिँह, रामशरण सिँह, नगर अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, नारायण सिँह, सुनील सिंह, दुर्गेश सिंह ,संतोष सिँह, रवि सिंह , अजय सिँह, मोहन सिंह, सोनू सिँह, कल्याण सिंह, रामसिंह सहित सिंह नवयुवक मण्डल, समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विकास की सौगात : महाराणा प्रताप चौक निर्माण की घोषणा
कार्यक्रम में समाज की मांगों को संज्ञान में लेते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने चार ग्रामों अमलीडीह, धरमपुरा, चुचरुंगपुर और कोस्मंदा में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना और चौक निर्माण हेतु प्रत्येक ग्राम के लिए 2.50 लाख कुल 10 लाख की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतिमा या चौक नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक होगा।





