मुंगेलीछत्तीसगढ़

ग्राम मसनी से खेकतरा में सड़क निर्माण प्रगति पर

आमजनों को जल्द मिलेगी आवागमन की सुविधा

मुंगेली, 28 नवंबर 2025 । जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम मसनी से खेकतरा सड़क का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभारी ईई सूर्यवंशी ने बताया कि ग्राम मसनी से खेकतरा तक लगभग 4.50 किलोमीटर लंबाई के सड़क का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति में सड़क में डब्लू एम एम का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में कार्य शुरू कर जल्द ही नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे आमजनों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button