मुंगेली, 29 नवंबर 2025 । मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्ति केंद्र में एक मुस्त संविदा मासिक वेतन अंतर्गत जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ तथा कार्यालय सहायक की पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध में दावा-आपत्ति 08 दिसंबर तक आमंत्रित किया गया है। पात्र-अपात्र की सूची हेतु जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति जिला कलेक्टोरेट स्थित कक्ष क्रमांक 256 कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास में जमा किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।