बेमेतराछत्तीसगढ़

समाधान शिविर ग्राम सहसपुर में जनसंपर्क विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

बेमेतरा, 26 जून 2025 । बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 6 मई 2025 को किए गए औचक निरीक्षण और घोषणाओं की प्रगति से ग्रामवासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अवलोकन किया । विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के औचक निरीक्षण की तस्वीरें सहित आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से राज्य शासन के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल में जनकल्याण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का विस्तार से प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा

“यह छायाचित्र प्रदर्शनी शासन की प्रतिबद्धता और पारदर्शिता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए निरीक्षण के पश्चात जो घोषणाएं की गईं, उनकी त्वरित क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामवासियों तक पहुंचाना शासन की जवाबदेही को सिद्ध करता है। यह प्रदर्शनी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार के डेढ़ वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है।”

प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नत योजना, पीएम आवास योजना आदि के सकारात्मक प्रभाव को छायाचित्रों और जानकारी के माध्यम से दर्शाया गया। नागरिकों को सरकार की नीतियों और उनके फायदों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी विशेष रूप से आकर्षक और सूचनाप्रद रही, जिससे लोगों को शासन की उपलब्धियों का सीधा अनुभव मिला । प्रदर्शनी की ग्रामीणों ने सराहना की शिविर में छत्तीसगढ़ की मासिक पत्रिका जनमन, और ब्रोसर का वितरण भी किया गया।

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button