कवर्धाकबीरधामछत्तीसगढ़

रजत जयंती महोत्सव विद्युत विभाग द्वारा आयोजित

लाइनमेन पुनीत राम कंवर के कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता को लेकर लोगों ने की उसकी भूरी - भूरी प्रशंसा | छ. ग. राज्य के पच्चीसवीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है यह आयोजन

कवर्धा – छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजत जयंती महोत्सव विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिनके अंतर्गत विद्युत विभाग के द्वारा वितरण केंद्र कवर्धा ग्रामीण का कार्यक्रम जिला कबीरधाम के ग्राम महाराजपुर में दिनांक 31/1/2026 को  आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत महाराजपुर के उप सरपंच तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत छिरहा के सरपंच तथा उपसरपंच उपस्थित थे | बता दें कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता समीर कामडे लाइन परिचालक शेखइसराफिल पुनीत राम कवर उमेश निर्मलकर संविदा कर्मी खोमेंद्र सिंह अनिल साहू जनकु चेलक हन्नू बरेठ द्वासराम यादव देवेंद्र सिरमौर साथ में आउटसोर्स कर्मचारी महेश परषोत्तम रतन नरेंद्र कन्हैया पंचराम नंदकुमार पुनु कीर्तन इंदिरा कुमार सोनू कुमार एवं समस्त ग्राम वासियों ने अपनी उपस्थिती देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा |

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button