बेमेतरा, 28 मई 2025 जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, चोरभट्ठी, बेमेतरा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों हेतु मेहमान प्रशिक्षकों (Guest Trainers) की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। यह साक्षात्कार दिनांक 06 जून 2025 को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कोर्स एवं पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए cssda.cg.nic.in पर प्रदर्शित कोर्स लिस्ट का अवलोकन कर सकते हैं।पदों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आवेदन पत्र का प्रारूप, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन पत्र के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हों।Post navigationबी.एस.सी. नर्सिंग भर्ती परीक्षा 29 मई को, 1313 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित शहर कवर्धा में विगत 25 वर्षो से स्टेशनरी के क्षेत्र में अपनी सेवा देते आ रही है माँ महामाया बुक डिपो