छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

स्वच्छ भारत मिशन राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने ग्राम अमरताल, खटोला, कटघरी कल्याणपुर एवं लटिया किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 11 दिसम्बर 2025 । हमारा शौचालय हमारा भविष्य के अवसर पर राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी बिलासपुर मोनिका सिंह द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को बेहतर बनाने एवं समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरताल, खटोला, कटघरी कल्याणपुर एवं लटिया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राज्य सलाहकार सिंह ने सभी स्वच्छाग्रहियों से गांवों में संचालित कचरा कलेक्शन व्यवस्था, विशेषकर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्कीकरण के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणी में देने हेतु प्रेरित किया तथा स्वच्छ आदतों को अपनाने कहा। राज्य सलाहकार ने यूज़र चार्जेस और प्रोत्साहन राशि से संबंधित जानकारी साझा करते हुए स्वच्छाग्रहियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग, रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों का नियमित उपयोग हो तथा स्वच्छता के मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। इस अवसर पर स्वच्छाग्राही समिति के अध्यक्ष, सचिव, महिला समूह की दीदियां, ग्राम सरपंच, सचिव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button