कवर्धा, 10 सितम्बर 2025। मेरा युवा भारत कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर में एक पेड मां के नाम के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तुरी द्वितीय स्थान विनिता पटेल, तृतीय स्थान पर यास्मिन रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में वृक्षा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य सी,एस,चौधरी व्याख्याता मुकेश ठाकुर असईद खान, सीमा धुमकेती प्रियंका महेश उपस्थित रहें।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।