रायपुर| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती की लिखित परीक्षा अब 06 अक्टूबर 2024 को ली जाएगी। पूर्व में इस लिखित परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर को होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर 06 अक्टूबर कर दिया गया है। उक्त परीक्षा 06 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में अपरान्ह 2 से 4.15 बजे तक होगी।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।