सहसपुर लोहारा – गैर अघिकृत व्यक्ति पटवारी के कार्यों को कर रहा था | मामला ग्राम गोछिया का है |सबसे पहले हम अपने पाठकों को ग्राम गोछिया के बारे में बता दे कि यह जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा का एक ग्राम पंचायत है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर कवर्धा – थान खम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है |दिनांक 24 अगस्त 2026 को सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम को जब अपने विश्वसनीय सूत्र से यह जानकारी मिली कि ग्राम में पटवारी का कार्य किसी अन्य अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है तो इस बात की वास्तविकता जानने के उद्देश्य से टीम जब उसके कार्यस्थल पर पहुंची तो उसने देखा कि एक व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत भवन के अंदर मुख्य कुर्सी में आराम से बैठकर पटवारी के कार्यो को किया जा रहा है |जब हमारे द्वारा उस व्यक्ति से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना परिचय राघव कौशिक नाम से दिया | हमारा अगला सवाल यह था कि यहाँ कौन पटवारी पदस्थ है ? तो उसने वहाँ पदस्थ पटवारी का नाम चंद्रभान टंडन बताया साथ ही यह बताया कि यह पटवारी दो जगहों ( दो पटवारी हल्का नम्बरो ) का कार्य देख रहा है | ग्राम गोछिया का पटवारी हल्का नंबर 19 होने की जानकारी भी उसके द्वारा दी गई | यह देखा गया कि उस गैर अघिकृत व्यक्ति द्वारा शासकीय फार्म को भरा जा रहा है |इस बीच हमारी मौजूदगी में एक अन्य व्यक्ति भी कौशिक के पास आया तो उन दोनों के बीच किसी कार्य को लेकर सौदेबाजी भी हुई | सबसे पहले उस कार्य के लिए कौशिक द्वारा ढाई हजार रुपए बोला गया फिर सौदेबाजी के बाद उस कार्य के लिए दो हजार रुपए में दोनों सहमत हो गये | हैरत में डालने वाली बातें तो ये लगी कि वह गैर अघिकृत व्यक्ति मुख्य कुर्सी में बैठा है , अपने हाथ से शासकीय फार्म को भर रहा है साथ ही उस ग्राम में पटवारी के लिए अलग से भवन ( पटवारी मुख्यालय ) होने के बावजूद वह सारा कार्य ग्राम पंचायत भवन में कर रहा है | साथ ही यह देखा गया कि वह कुछ समय के बाद वापस जाते समय ग्राम पंचायत के उस सभा कक्ष में अपने हाथ से ताला लगाया जिसका सीधा सा मतलब है कि उस अघोषित पटवारी कार्यालय की चाबी उसके पास थी |एक पटवारी द्वारा अपने निर्धारित कार्यो को स्वंय ना करके किसी दूसरे अनाधिकृत व्यक्ति से कराना गलत एवं नियमविरुध् तो है ही साथ ही यह कृत्य अनेक सवाल पैदा करता है कि किन कारणों से यह पटवारी गैरअघिकृत व्यक्ति से काम ले रहा है ? और क्या काम ले रहा है ? ऐसा कौन सा काम है जिसे पटवारी स्वयं नहीं कर सकता आदि | क्या पटवारी के ऐसे कृत्य से उसके उच्च अधिकारी अंजान हैं या किसी अन्य कारणों से अनदेखा कर रहे है ? ये सब एक जाँच का विषय हो सकता है |Post navigationनहीं लिखी गई एफ आई आर | महिला थाना कवर्धा का अजीब कारनामा | पीड़िता को बहानेबाजी करते हुए चार – पांच घंटे तक करवाया गया इंतजार | विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के पद एवं प्रतिष्ठा का भी नहीं रखा गया ख्याल | महिला सम्मान , महिला सशक्तिकरण जैसी अच्छी बातें नजर आई धरातल से कोसों दूर | अभाविप की बहनों ने सैनिक जवानों एवं पुलिसकर्मियों को बांधी राखी