कवर्धा – ले आउट से हटकर निर्माण किया जा रहा है | निर्माण से संवंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को छिपाकर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है | जी हाँ हम अपने पाठकों को एक ऐसे निर्माण कार्य के बारे में बता रहे हैं जो वर्तमान में निर्माणाधीन है परंतु इस निर्माण को जहाँ पर किया जाना था वहाँ पर नहीं करके अन्य स्थान पर किया जा रहा है | 

हम बात कर रहे हैं ग्राम कोसमंदा के मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के बारे में | सबसे पहले हम अपने पाठकों को ग्राम कोसमंदा के बारे में बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कवर्धा – रायपुर जाने वाली राष्ट्रीय मार्ग के किनारे एवं कवर्धा से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम इन्दौरी से दाँयी ओर लगभग 04 – 05 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कोसमंदा स्थित है |

वर्तमान में यहाँ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सी सी सड़क का निर्माण किया जा रहा है | सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम दिनांक 21 अगस्त 2026 को अपने सामान्य दौरे में इस ग्राम में पहुँची तो उसे अपने विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि ग्राम में सी सी सड़क का निर्माण किया जा रहा है | जब टीम निर्माण की वास्तविकता जानने के उद्देश्य से निर्माण स्थल पर पर पहुँची तो देखा कि वहाँ पर निर्माण तो हो रहा है लेकिन निर्माण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को वहाँ लगे सूचना बोर्ड पर नहीं लिखा गया है | परियोजना कोड , नाबार्ड ऋण , कार्य प्रारंभ तिथि एवं कार्य पूर्ण करने की अवधि जैसी जानकारियों को नहीं लिखा गया है और इस तरह से कार्य की पारदर्शिता पर पर्दा डाला गया है | इस बोर्ड में ठेकेदार का नाम तो है लेकिन उसका मोबाइल नंबर नहीं है साथ ही कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र पटेल का नाम बिना मोबाइल नंबर के है |

जब हमारे द्वारा वहाँ कार्यरत कर्मचारी से जैसे तैसे मोबाइल नंबर लेकर निर्माण से जुड़े उप अभियंता आर के कपिल से मोबाइल फोन से निर्माण संबधी जानकारी ली गई और यह कहा गया कि इस निर्माण स्थल में कीचड़ बहुत अधिक है निर्माण में लगे वाहनों के चक्के बुरी तरीके से यहाँ फंस रहे है तो यहाँ निर्माण कैसे किया जा रहा है ? तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि यह निर्माण ले आउट से कुछ हटकर हो रहा है | जब हमारे द्वारा अगला सवाल किया गया कि क्या 250 मीटर सी सी सड़क का निर्माण किया जा रहा है तो उनका जवाब हाँ में था | वर्षा ऋतु में कार्य करने की अनुमति होने की बात कही गई | जब हमारे द्वारा कुछ अन्य जानकारी ली गई तो उनका जवाब शायद शब्द का इस्तेमाल करते हुए संतोषप्रद नहीं था |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed