दुर्ग| जिले के प्रगतिशील कृषक के रूप में अपने पहचान बनाकर पुरस्कृत होेने वाले कृषक धनेन्द्र कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आय अर्जित कर रबी फसल की तैयारी में लग गया है। धान की उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती कर प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन लेेने वाले जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम घोंठा निवासी कृषक धनेश पटेल पहले अपने 1.01 हेक्टेयर रकबा के कृषि भूमि में 48 क्विंटल धान की पैदावारी ले रहे थे।इसमें उसे एक लाख 25 हजार रूपए तक की आमदनी हुई थी। इस बार कतार बोनी और रोपाई पद्धति से धान की बोनी से उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल उन्होंने 52.40 क्विंटल धान की पैदावारी के साथ एक लाख 62 हजार 440 रूपए की आय अर्जित किया है। साथ ही साढे़ 33 हजार अतिरिक्त आमदनी अर्जित की है। कृषक धनेश ने बताया कि सरकार की कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए की दर से खरीदी ने अतिरिक्त आमदनी के लिए प्रभावित किया है।समर्थन मूल्य में धान बिक्री पश्चात् प्राप्त आमदनी से घर की माली हालत में सुधार के साथ ही अब रबी फसल की खेती के लिए उन्नत बीज, खाद एवं दवाई की व्यवस्था कर रहे हैं।किसानों की हित में सरकार की योजना का प्रगतिशील कृषक धनेश पटेल ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी को तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।Post navigationरेडियो लोकवाणी 89.6 एवं युवोदय कार्यक्रम के तत्वावधान में “हिंसा को नो” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरकारी नाली पर अवैध कब्जा,नाली पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण नगर निगम ने जेसीबी से तोड़कर हटाया