भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की ओरसे आज 06 दिसम्बर को मुख्य महाप्रबंधक टीए एवं सीएसआर उत्पल दत्ता नेएडिशनल एसपी दुर्ग अभिषेक झा की उपस्थिति में जिलाधीश, दुर्ग सुश्री ऋचाप्रकाश चौधरी को 1 करोड़ रूपये का चेक दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा केलिए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सौंपा।इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र से सहायक महाप्रबंधक नगर सेवाएं आरगर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर सुशील कामड़े उपस्थित थे। भिलाई इस्पातसंयंत्र ने पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर यह राशि प्रदान की है।दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवीकैमरे लगाने की एक योजना प्रस्तावित है। इस योजना में सहयोग करने हेतुपुलिस प्रशासन ने भिलाई इस्पात संयंत्र से सहयोग की अपेक्षा की थी। इसेध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्वविभाग की ओर से उपरोक्त राशि का चेक प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि इस्पात नगरी भिलाई सहित दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा केप्रति जागरूकता को बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरेकी मॉनिटरिंग की अत्यंत आवश्यक हो गई है। कैमरा सही और विश्वसनीय जानकारीउपलब्ध कराता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह परियोजना लाई जा रही है।Post navigationभिलाई हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर 15 को करेगी महा बैठका बीएसपी ने आज फिर की अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही, 26 आवास रिक्त कराए गए