दुर्ग..आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अरुण वोरा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि – “आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा, क्योंकि आज रायबरेली समेत कई राज्यों की जनता अपने भविष्य का निर्धारण कर रही है। रायबरेली की जनता आज सिर्फ एक सांसद का नहीं, बल्कि हमारे जननायक, संघर्षशील योद्धा श्री राहुल गांधी जी का चयन करने जा रही है। यह चुनाव सिर्फ रायबरेली का नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता की उम्मीदों और सपनों का प्रतीक है।देश के हर कोने से उठती आवाज़ें, हर दिल से निकलती प्रार्थनाएं, सब हमारे प्रिय नेता श्री राहुल जी के साथ खड़ी हैं।जनता का राहुल जी पर अटूट विश्वास उन्हें निम्नलिखित वादों को पूरा करने की ताकत देगा15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी नौकरियां1 जुलाई से महिलाओं के खाते में सालाना 1 लाख रुपएयुवाओं को सालाना 1 लाख रुपए की पहली नौकरी पक्कीहर नागरिक को 25 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधाआरक्षण और भागीदारी की सुरक्षासंविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूतीदेश में हो रहे भेदभाव और अन्याय का अंतजल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों का अधिकारदेश को बदलाव चाहिए और आज का दिन इस परिवर्तन की नींव रखेगा।आज का यह मतदान देश की दिशा और दशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है। तो आइए, हम सब मिलकर अपने देश के विकास की दिशा में अपने वोट के माध्यम से एक कदम आगे बढ़ाएं।”Post navigationश्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था दिव्यांग भाई के मदद को आई आगे बारिश पूर्व नाला साफ सफाई का महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया निगम अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण