दुर्ग | मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2024-2025 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार अधोसंरचना निर्माण कार्यों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इसके आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को 7 ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 49 लाख 40 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अश्वनी देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम पीपरछेड़ी में 4 स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10 लाख 40 हजार रूपए एवं ग्राम उमरपोटी में 5 स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 13 लाख रूपए की स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चंदखुरी, कोनारी, धनोरा, बासीन एवं खेदामारा में दो-दो स्थानों पर 5.20-5.20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्याे के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed