मुंगेली, 12 फरवरी 2026 । जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कोदवाबानी में 06 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी ब्रजेश बंजारे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी जय सिंह मरकाम एवं आबकारी आरक्षक राजेश पटेल व जयेंद्र नंदागौरी शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।