कवर्धा – अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं जिला संयोजक कामरेड सुजीत गुप्ता ने सुपर समर्थन की चिठ्ठी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला कबीरधाम एवं छत्तीसगढ़ राज्य में अर्नब तूफान के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है | वर्तमान फसल धान , गन्ना , सहित अन्य खरीब फ़सलें बुरी तरह से बरबाद हो चुकी हैं |उन्होंने सरकार से मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग प्रभावित रकबों का निरीक्षण कर हुए नुकसान का आंकलन करे | उसके बाद विलंब किये बिना राहत राशि प्रभावित एवं पात्र किसानों को देवें |यह विदित है कि धान , गन्ना , सब्जी सहित अन्य खरीब फसलों को इस अर्नब तूफान से बुरी तरीके से क्षति पहुंची है | इस अर्नब तूफान के कारण किसानों के मेहनत पर पानी फिर गया है | वर्तमान में कई किसान अपनी फसल काट चुके हैं तो कई किसान अपनी फसल काटने की तैयारी में थे | किसानों द्वारा अपनी फसल काटकर अपने खेत में जमा कर रख देने पर और खेत में फसल के खड़े रहने पर इन दोनों ही स्थितियों में किसान का बहुत नुकसान हुआ है | इस तूफान के कारण खेत में खड़ी फसल वही गिर गई है |एक फसली किसानों की हालात और भी खराब हो चुकी है | लगातार दो दिनोँ की बारिश से खेतों में पानी भी गया और फसलों की बालियां पानी में डूब गई परिणाम स्वरूप फसलों की गुणवत्ता में कमी आई है जिसका असर फसल के कम कीमत के रूप में सामने आने की पूर्ण संभावना है | ऐसी गंभीर परिस्थिति में किसानों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा | किसानों को हुए क्षति की पूरी क्षतिपूर्ति शासन द्वारा की जाए जिससे किसानों को इस संकट से उबरने में मदद मिलेगी |Post navigationअनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) चेतन साहू द्वारा नहीं दी गई जानकारी | वर्तमान में कवर्धा में पदस्थ है चेतन साहू अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) के पद पर | सूचना का अधिकार में की गई लापरवाही | लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता करने वाले वाले अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी जैसे दोहरी जिम्मेदारी के पद पर है चेतन साहू |