कवर्धा, 31 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज सुबह 10.30 बजे कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर विनय पोयाम, नरेन्द्र पैकरा सहित अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने स्वयं को समर्पित करने और देशवासियां के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करने की शपथ ली गई। शपथ में यह भी कहा गया कि यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहे हैं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान जिले के सभी शासकीय कार्योलयों में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। Post navigationसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने लगाई एकता की दौड़ राष्ट्रीय एकता दिवस: कलेक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ