मुंगेली, 21 नवंबर 2025 । जिले में बढ़ती शीतलहर और ठंड की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। उन्होंने शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालय प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक और एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। Post navigationप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 24 नवंबर को बेमेतरा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने