बेमेतरा 12 अप्रैल 2026 । जिले के नगर पंचायत थानखम्हरिया में 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 1202.23 लाख रुपये (लगभग 12 करोड़ 2 लाख 23 हजार रुपये) के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, जिसमें 621.45 लाख रुपये के लोकार्पण तथा 580.78 लाख रुपये के भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 63 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं भवन अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नगर पंचायत थानखम्हरिया की अध्यक्ष मती अनीता चंदन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री का उद्बोधन: विकास, विश्वास और जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि थानखम्हरिया नगर पंचायत में आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है, वे क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक अधोसंरचना जैसे कार्य सीधे आमजन के जीवन से जुड़े होते हैं और इनसे नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर नगर और हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ रूप से पहुंचें, ताकि आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें धरातल पर पूरा करने का कार्य निरंतर जारी है और इसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं भवन निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं पेयजल योजनाओं के विस्तार से स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हाट-बाजार, मांगलिक भवन, मुक्तिधाम उन्नयन एवं तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्य सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देंगे।

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि विकास केवल सरकार का कार्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही इसे स्थायी और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब यह जिम्मेदारी पूरे नगरवासियों की है कि वे अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उप मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से थानखम्हरिया नगर पंचायत में बुनियादी ढांचे का सशक्त विस्तार होगा और आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

साजा विधायक ईश्वर साहू का संबोधन

साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि थानखम्हरिया में किए जा रहे ये विकास कार्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय निर्माण से शिक्षा का स्तर सुधरेगा, वहीं पेयजल योजनाओं से आमजन को राहत मिलेगी।

विधायक साहू ने कहा कि हाट-बाजार, मांगलिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगे। उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने और अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं विकसित बनाने की अपील की।

लोकार्पण के प्रमुख कार्य

अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना – 20.00 लाख रुपये, वार्ड 11 मुस्लिम सराय के ऊपर भोजनालय निर्माण – 8.78 लाख रुपये, विभिन्न सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य – 196.00 लाख रुपये, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कला एवं सांस्कृतिक कक्ष – 8.06 लाख रुपये, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण – 9.76 लाख रुपये, पुस्तकालय कक्ष निर्माण – 13.10 लाख रुपये

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला थानखम्हरिया भवन निर्माण – 100.00 लाख रुपये, वार्ड क्र. 02 सार्वजनिक शौचालय उन्नयन – 5.00 लाख रुपये

खम्हरिया जल प्रदाय योजना (बरगा से नथानखम्हरिया सम्पवेल तक) – 260.75 लाख रुपये

भूमिपूजन के प्रमुख कार्य

डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन – 100.00 लाख रुपये

कईहा तालाब सौंदर्यीकरण (वार्ड 04, 05, 06, 08) – 73.00 लाख रुपये

वार्ड 09 हाट बाजार निर्माण – 50.00 लाख रुपये

मुक्तिधाम उन्नयन एवं अतिरिक्त सुविधा – 43.75 लाख रुपये

विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली – 234.32 लाख रुपये

वार्ड 14 शिव मंदिर से मारवाड़ी मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड – 30.00 लाख रुपये

भारत माता कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में 06 अतिरिक्त कक्ष – 37.71 लाख रुपये

आंगनबाड़ी केंद्र (07 इकाई) भवन निर्माण – 12.00 लाख रुपये

समग्र विकास की दिशा में मजबूत पहल

यह आयोजन थानखम्हरिया नगर पंचायत के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।