बोड़ला – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ |

दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद ग्राम खैरबना कला के नामचीन विद्यालय नवदीप पब्लिक हाई स्कूल में वहाँ पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओ द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई |

सबसे पहले हम अपने पाठकों यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 12 – 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और कवर्धा – राजनांदगाँव मुख्य मार्ग से लगभग 05 किलोमीटर की दूरी पर दाँयी ओर स्थित है |

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि सुजीत गुप्ता , शैलेंद्र गुप्ता एवं मेधावी छात्र आरनव गुप्ता का मंच में तिलक लगाकर और बुके देकर स्वागत किया गया | स्वागत पश्चात वहाँ पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु किया गया | नन्हें बच्चों द्वारा हिंदी चलचित्र के मधुर गीत बम – बम बोले पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई जो खूब तालियां बटोरी | कार्यक्रम स्थल में मौजूद कुछ अतिथियों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद राशि उन्हें ईनाम स्वरूप भी दी गई | अन्य बच्चों द्वारा गीत , कविता और भाषण के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी गई |

यहाँ यह उल्लेख करना जरूरी है कि यह कार्यक्रम नवदीप हाई स्कूल खैरबना कला एवं अरबिंदो इंग्लिश मीडियम स्कूल पलानीपाट ( कॉपा ) के संयुक्त तत्त्वावधान में हुआ |

विद्यालय के संचालक गोपी साहू द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए किये गए व्यवस्था की वहाँ मौजूद छात्र – छात्राओ , पालकों , अभिभावकों , ग्रामवासियों सहित अतिथियों ने काफी सराहना की |

इस कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र – छात्रा , उनके अभिभावक , पालक , अतिथि , विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका सहित स्थानीय नागरिक और आसपास के ग्रामों के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed