बोड़ला – दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया |

ग्राम महराजपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया | 

सबसे पहले हम अपने पाठकों को ग्राम महराजपुर के बारे में बता दे | यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 08 किलोमीटर की दूरी पर कवर्धा – राजनांदगाँव मुख्य मार्ग के किनारे यह ग्राम स्थित है |

यहाँ स्थित धान उपार्जन केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहकारी समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कौशिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया |

ध्वजारोहण के पूर्व भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के तस्वीरों पर गुलाल का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर समिति के अध्यक्ष एवं वहाँ मौजूद अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना की गई | तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया उसके बाद उसे सलामी दी गई और राष्ट्रगान गया गया |

इस दौरान समाजसेवी सुजीत गुुप्ता एवं सुपर समर्थन की चिट्ठी के  संपादक शैलेंद्र गुुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर के विद्यार्थी , स्काउट एवं गाइड में शामिल बच्चें , विद्यालय की प्राचार्या , शिक्षक – शिक्षिका , गणमान्य नागरिक सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed