मुंगेली, 19 अगस्त 2026 । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट, चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार विकासखंड परियोजना प्रबंधक तथा क्षेत्रीय समन्वयक के रिक्त संविदा पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच, दावा-आपत्ति निराकरण, दस्तावेज सत्यापन तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार/लिखित/कौशल परीक्षा आयोजित की गई।भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों को पदवार एवं प्रवर्गवार मेरिट/वरियता के आधार पर परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात अब अंतिम पात्रता, मेरिट/वरियता, चयन एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं सूची के संबंध में जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है। Post navigationस्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण | महराजपुर के धान उपार्जन केन्द्र में सहकारी समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कौशिक द्वारा किया गया ध्वजारोहण | समाजसेवी सुजीत गुप्ता , संपादक शैलेंद्र गुप्ता सहित मौजूद रहे ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण | कार्यक्रम में शामिल हुए शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण | नवीन पदस्थापना पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं