कवर्धा – पीड़िता का एफ आई आर नहीं लिखा गया | जी हाँ आज हम अपने पाठकों को महिला थाना कवर्धा के अजीब कारनामें के बारे में बता रहे हैं |महिला थाना कवर्धा जिला मुख्यालय कवर्धा में सिटी कोतवाली के बाजू में स्थित है | दिनांक 24/08/2026 को मामला कुछ इस तरह से है | एक पीड़ित महिला 112 वाहन की मदद से नगर स्थित महिला थाने में शाम लगभग चार बजे पहुँची | लगभग 08:30 बजे रात्रि में महिला थाना प्रभारी जिसका नाम शालिनी वर्मा बताया गया वो पहुँची | इस मामले में उस पीड़ित महिला का कहना सिर्फ इतना था कि मेरा एफ आई आर ऑन लाइन ( सी सी टी एन एस ) लिखा जाए | बस इतनी ही जायज एवं वैधानिक बात को अनसुना करते हुए बहुत देर तक उसे जाँच का बहाना करते हुए गैर जरूरी बातों एवं सवालों में उलझाया गया | वहाँ मौजूद पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारी का सारा प्रयास पीड़ित महिला का मनोबल तोड़कर उसे हतोत्साहित करना और अंततः उसे बुरा साबित करने का लग रहा था |इस पूरे घटनाक्रम के बीच में पुलिस उपअधीक्षक आशीष शुक्ला का महिला थाना पहुँचना हुआ | ना जाने उन्हें इस बात की खबर किसने और कब दी ?उस उच्चाधिकारी को देखकर कुछ पल के लिए जगी आस थोडी देर में निराशा में बदल गयी | उनके द्वारा भी सिर्फ लिखित कागजी शिकायत पर जोर दिया गया | बीच में चिढ़ाने और चुनौती देने वाले अंदाज में कहा गया कि आप मीडिया में बनाना है तो बनाइये | और अंत में दिखावे के तौर पर कारर्वाई का मौखिक निर्देश देकर वहाँ से रवाना हो गए |यहाँ पर यह उल्लेख करना जरूरी कि जिला कबीरधाम में हाल ही में महिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति अपना पदभार ग्रहण की है और घटना दिनांक को राज्य की उत्कृष्ट महिला विधायक अपना जन्मदिन मना रही थी और इसी इसी समय एक पीड़ित महिला न्याय की उम्मीद में भूखी – प्यासी कई घंटे तक अपना एफ आई आर ऑन लाइन दर्ज करने के नाम पर परेशान होती रही | उस थाने में एक गिलास पानी भी नहीं दिया गया | इस तरह से अमानवता की सीमा पार किया गया | महिला के प्रति सम्मान , सशक्तिकरण जैसी अच्छी बातें धरातल से दूर रही |Post navigationले आउट से हटकर किया जा रहा है काम | कार्यस्थल से नदारत मिले उपअभियंता आर. के. कपिल | मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना की हकीकत | कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का नहीं दे सके संतोषप्रद जवाब | मामला ग्राम कोसमंदा का | कार्यस्थल पर रखा हुआ देखा गया घटिया गुणवत्ता का मिट्टीयुक्त रेत | कार्यपालन अभियंता है सुरेंद्र कुमार पटेल || गैर अधिकृत व्यक्ति कर रहा था पटवारी का कार्य | पटवारी चंद्रभान टंडन का कारनामा | ग्राम पंचायत भवन बना पटवारी मुख्यालय | मामला ग्राम गोछिया का |