देश

घर में पैसों की लड़ाई: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को पीटा

पिथौरा| पटेवा थाना क्षेत्र के श्यामनगर झलप में पैसों की लेनदेन की बात को लेकर पति पत्नी ने मारपीट की. जिसकी शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम कंजीया थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी पत्थर सिंह सागर ने पुलिस को बताया की 20 अक्टूबर को वह रिश्तेदार रोशन सागर के बुलाने पर अपने भतीजा आकाश सागर के साथ श्यामनगर झलप गया था.

वे लोग शाम करीबन 4 बजे रोशन सागर के घर के आंगन में बैठकर बातचीत कर थे तभी रोशन सागर एवं उसकी पत्नी मुस्कान सागर ने पैसों की लेनदेन की बात को लेकर पत्थर सिंह को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं डण्डा, पत्थर से मारपीट किये, जिससे पत्थर सिंह के दायां गाल, गला और सीने में चोट आई है.

बीच बचाव करने आये आकाश सागर को भी रोशन सागर एवं उसकी पत्नी मुस्कान सागर गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाए हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रोशन सागर और मुस्कान सागर के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button