कबीरधाम- शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक का कार्यालय सामुदायिक भवन में संचालित किया जा रहा है | जी हाँ यह स्थति है ग्राम खैरबना खुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला का | आपको बता दे कि यह ग्राम जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत है एवं जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

सुपर समर्थन की चिट्ठी के प्रतिनिधि अक्षय गुप्ता ने प्राथमिक शाला पहुंच कर देखा तो यह पाया कि शाला के प्रधान पाठक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सामुदायिक भवन में बैठकर विभागीय कार्यो को कर रहे थे | सामुदायिक भवन में प्रधान पाठक को देखकर आश्चर्य हुआ।

सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए प्रधान पाठक ने बताया कि हमारे यहां कमरे का अभाव है इस वजह से सामुदायिक भवन में बैठकर काम चलाया जा रहा है प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को पेड़ के नीचे बैठाकर शिक्षा दी जा रही है | प्राथमिक शाला के कक्ष क्रमांक एक का दिवाल फूट चुका है तथा दूसरे कक्ष में बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं है अतिरिक्त कक्ष में पंखा का अभाव है |

प्रधान पाठक ने बताया कि आत्मानंद स्कूल बोड़ला से टेबल कुर्सी मांगकर व्यवस्था की गई है | किचन में सिलेंडर वह गैस चूल्हा का अभाव है| सन् 2022 से गैस सिलिंडर का रिफिल् नहीं हुआ है | ईधन के रूप में लकड़ी का उपयोग किया जाता है जिससे रसोई कक्ष धुँए से भर जाता है और सभी दिवारें क़ाली हो चुकी है | रसोई कक्ष का फ्लोरिंग कई जगह से उखड़ा हुआ है | शाला परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर है जिससे कभी भी किसी रूप में दुर्घटना की संभावना है अतः उसेे हटाए जाने की आवश्यकता है |

प्राथमिक शाला में शिक्षकों का अभाव है इस वजह से बी. एड. कर रही दो युवती इस प्राथमिक शाला में आकर अपनी निःशुल्क सेवा दे रही हैं | निःशुल्क सेवा देने वाली ये दोनों युवतियां इसी ग्राम की निवासी हैं | शाला के बाउंड्री वॉल में रेलगाड़ी का चित्र बनाया गया है जो देखने में बहुत सुंदर है |

शाला में पढ़ने वाली एक बालिका ने चर्चा करने पर अपना परिचय खुशी पटेल के रूप में दिया | यह बालिका कक्षा पाँच में अध्य्यनरत है एवं उसे धाराप्रवाह छत्तीसगढ़ी बोली का ज्ञान है | प्राथमिक शाला का शौचालय सिर्फ नाम का हैं | यह बहुत अधिक जर्जर हो चुका है इस वजह से अनुपयोगी है | अतिरिक्त कक्ष के बरामदे का ब्लैक बोर्ड खुरदुरा है | इस अतिरिक्त कक्ष का निर्माण मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन प्राधिकरण के तहत हुआ है |यह निर्माण 04 जुलाई 2024 में हुआ है | प्राथमिक शाला को आज तक स्मार्ट टीवी नहीं मिला है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने विद्यालयो के मरम्मत करने हेतू स्कूल जतन योजना का संचालन किया था | परन्तु ना जाने किन कारणों से इस शाला भवन का मरम्मत नही किया गया |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।