कबीरधामखेल-दुनियाछत्तीसगढ़बोड़ला

कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में है सुरक्षा कर्मी की कमी

बोड़ला - कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय बोड़ला में सुरक्षा कर्मी की कमी

बोड़ला – कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय बोड़ला में सुरक्षा कर्मी की कमी

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में विगत 1 वर्ष से महिला सुरक्षाकर्मी की कमी है जिससे आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं । आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका द्वारा कई बार अपने उच्च अधिकारियों को इस सम्बन्ध मेंअवगत कराया गया फिर भी आज तक कोई ठोस पहल नही हुआ हैं । ज्ञातव्य हैं की यह नगर जिला कबीरधाम का एक जनपद पंचायत हैं एवं जिला मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए खेल का मैदान का अभाव है, जिसके चलते इनका पर्याप्त रूप से शारीरिक एवं मानसिक विकास नही हो पा रहा हैं एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर से वंचित हो रहे हैं । खेल संबंधी मिलने वाले प्रमाण पत्रों में बोनस अंको का प्रावधान हैं इससे भी ये वंचित हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के सामने का प्रांगण बारिश होने से पानी से लबालब भर जाता है जिससे भारी कठिनाइयों का सामान करना पड़ता है । जहरीले कीड़े- मकोड़े के विद्यालय में घुसने की संभावना रहती हैं।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button