मुंगेली, 04 अक्टूबर 2025 । जिले के 35 जनजातीय बाहुल्य गांवों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण संतृप्त सुनिश्चित करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी एवं सहयोगियों के द्वारा गांव पहुंच कर विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि गांव के विकास की व्यवहारिक रणनीति बनाया जा सके। इसी कड़ी में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आदि सेवा पर्व का सफल आयोजन किया गया।

अभियान की प्रगति एवं उपलब्धियों के संबंध में आज जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली गई। जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर कुन्दन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी बैठक से जुड़े। कलेक्टर द्वारा जिले में अभियान की प्रगति, पोर्टल प्रविष्टि इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर कुमार ने बताया कि इस अभियान की प्रगति के संबंध में लगातार अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं तथा इसकी नियमित मॉनीटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक “आदि सेवा पर्व” का सफल आयोजन भी किया गया।

गौरतलब है कि जिले के कुल 35 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखंड मुंगेली के 01 ग्राम, विकासखंड पथरिया के 06 ग्राम तथा विकासखंड लोरमी के 28 गांवों में यह अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में निवासरत समुदायों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से लाभान्वित कराना है। अभियान के दौरान आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी, आदि साथी, डी एम टी, बी एम टी टीमों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर ‘विलेज एक्शन प्लान’2030 तैयार किया गया और सभी ग्रामों में इसे पूर्ण कर लिया गया है।

“आदि सेवा पर्व” के सफल आयोजन से न केवल ग्रामों में विकास की नई दिशा तय हुई है, बल्कि आदिवासी समुदायों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता और भागीदारी भी बढ़ी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।