मुंगेली, 02 अक्टूबर 2025 । गांधी जयंती के अवसर पर जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आदिकर्म योगी अभियान के तहत आदिसेवा पर्व का सफल आयोजन हुआ। यह पर्व 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जिले के कुल 35 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में संचालित किया गया। इनमें विकासखंड मुंगेली के 01 पथरिया के 06 तथा लोरमी के 28 ग्राम सम्मिलित रहे। यह अभियान जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य चयनित आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के समुदाय को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से लाभान्वित करना है।अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी, आदि साथी तथा डी एम टी और बी एम टी के सदस्य सभी 35 ग्रामों में उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय समुदाय के बीच विलेज एक्शन प्लान 2030 का वाचन किया और ग्राम सभाओं से अनुमोदन भी प्राप्त किया। इस प्रक्रिया से “अपना गांव, समृद्धि का सपना” की अवधारणा को मूर्त रूप दिया गया। जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से मयूर गुप्ता ने विशेष रूप से विकासखंड पथरिया के ग्राम कोकड़ी व जेवरा की आम सभाओं में भाग लिया और ग्रामवासियों से चर्चा कर अनुमोदन कराया। Post navigationउप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन