मुंगेली, 26 मई 2026// छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है।27 मई के स्थान पर अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाशपूर्व में “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” पर्व हेतु 27 मई 2026, बुधवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश को संशोधित करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर आदेश प्रसारित किया गया है। Post navigationजन समस्या निवारण का हुआ आयोजन | कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों में जांच तेज