जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2025 । बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत अफरीद में विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वास्थ्य जीवनशैली के प्रति जागरुकता फैलाना है।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण भारत की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मनीषा चौहान, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शिखा राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री प्रज्ञा यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अंतर्गत कबड्डी, खो-खो बॉलीबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद ऊँची कूद, रस्साकशी इत्यादि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया एवं द्वितीय दिवस बालक वर्ग का प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दिए।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।