कवर्धा – अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं जिला संयोजक कामरेड सुजीत गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान सरकार प्रदेश के किसानों को बोनस राशि देने में दोहरी नीति अपना रही है | अपने आप को किसान हितैषी बताने वाली इस सरकार का दोहरा चरित्र है |एक ही राज्य मेँ रहने वाले किसानों को दो अलग – अलग बोनस राशि देने की घोषणा करके इस सरकार ने अपना दोहरा चरित्र साबित किया है और लोगों की इस सोच को बल दिया है कि यह सरकार सभी के साथ एक समान व्यवहार नहीं करती और भेदभाव के नीति को अपनाती है |बताया जा रहा है कि राज्य सरकार उन किसानों को 96 रुपए का बोनस राशि दी है जिन किसानों ने राज्य के सुरजपुर के शक्कर कारखाने में अपना गन्ना बेचा है लेकिन जिला कबीरधाम के उन किसानों को 70 रुपए दे रही है जिन्होंने अपना गन्ना यहाँ स्थित शक्कर कारखाने को बेचा है |प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार अन्य फसलों पर प्रोत्साहन राशि एवं बोनस की राशि राज्य के सभी किसानों को एक समान देती है | ऐसे में गन्ना उत्पादक किसानों को दो अलग – अलग बोनस की राशि देना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता | अर्नब तूफान से हुए फसल नुकसान की पीड़ा से अभी किसान ठीक से उबर नहीं पाए है ऐसे में सरकार की यह भेदभावपूर्ण नीति किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं है | Post navigationधान के सूखत को लेकर चिंतित राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड सुजीत गुप्ता | धान खरीदी केंद्र राजानवागाँव का टिन शेड आँसू बहा रहा है अपने अर्ध निर्मित हालत पर |