सहसपुर लोहारा – जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है | बच्चें सामुदायिक भवन में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं |

हम आपको जानकारी दे रहे हैं ग्राम जंगलपुर में संचालित होने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बारे में | सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा एवं ग्राम पंचायत भगवताटोला के अंतर्गत आता है | कवर्धा – राजनांदगांव मुख्य मार्ग के किनारे ग्राम बिड़ोरा स्थित है और यह जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | बिडोरा – साजा मुख्य मार्ग से ग्राम जंगलपुर की दूरी लगभग दो किलोमीटर है | इस तरह जिला मुख्यालय कवर्धा से इस ग्राम की दूरी लगभग बत्तीस किलोमीटर है |

ग्राम के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चें ग्राम के ही सामुदायिक भवन में बैठकर आज पढाई करने के लिए मजबूर हैं | शाला में पदस्थ प्रधान पाठिका मृदुला दूबे ने अपनी तकलीफ सुपर समर्थन की चिट्ठी से साझा करते हुए बताई कि वह हरितालिका तीज व्रत से ठीक एक दिन पूर्व दिनांक 25 अगस्त 2025 से इस भवन में शाला का संचालन करना शुरू की है | पूर्व में जिस भवन में शाला लगाया जा रहा था वो आज जर्जर है जिससे कभी भी किसी भी रूप में दुर्घटना की संभावना है | इस बात का ख्याल रख कर और बच्चों के हित के लिए यहाँ शाला लगाने के लिए विवश है |

यहाँ इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि पूर्ववर्ती सरकार ने शाला भवनों की मरम्मत करने के लिए स्कूल जतन कार्यक्रम का संचालन किया था परंतु क्यों और कैसे उक्त भवन अनुपयुक्त हो गया ?

आज जिस सामुदायिक भवन में शाला का संचालन किया जा रहा है वहाँ बच्चों के लिए पर्याप्त कमरे नहीं है | पंखे का अभाव है | खेल मैदान का अभाव है |

ऐसे विषम परिस्थिति में भी प्रधान पाठिका द्वारा अपने विद्यालयीन बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा अतिरिक्त ज्ञान भी दिया जाता है जो काबिले तारीफ है | बच्चों का सामान्य ज्ञान में अच्छी – खासी पकड़ है |

यह कहना गलत नही होगा कि जिले के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पर्याप्त शाला का निरीक्षण नही किया जाता | वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी को ज्यादातर अपने वातानुकूलित कक्ष में बैठकर बड़ी – बड़ी बातें करते हुए देखा जा रहा है तभी तो ग्राम जंगलपुर के शासकीय प्राथमिक शाला की यह स्थिती है |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।