मुंगेली, 31 जनवरी 2026 । जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को उनके घर के पास डिजिटल सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, इससे ग्रामीणों के पैसे और समय की बचत हो रही है। ग्राम पंडरभट्ठा निवासी श्रीमती गोदावरी पटेल ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त करने, बिजली बिल भुगतान आदि कार्य के लिए पहले उन्हें गांव से दूर स्थित सेवा केंद्र तक जाना पड़ता था। समय, मेहनत और खर्च आदि की परेशानी बनी रहती थी, लेकिन अब ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खुल जाने से यह समस्या समाप्त हो गई है।अब श्रीमती गोदावरी पटेल अपने ही गांव में सुरक्षित और सहज तरीके से महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस केंद्र के माध्यम से उन्हें बिजली बिल भुगतान, विभिन्न शासकीय सेवाओं और अन्य डिजिटल सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। इससे उनका समय बच रहा है और बार-बार दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।श्रीमती गोदावरी पटेल ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से गांव में ही शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे खासकर महिलाओं को सुविधाएं मिल रही है और ग्रामीण जीवन पहले से अधिक सरल हो गया है। श्रीमती गोदावरी ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।गौरतलब है कि जिले के 240 से अधिक ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है, जहां बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं जैसे नगद आहरण और जमा, यूपीआई के माध्यम से फंड ट्रांसफर और डिजिटल भुगतान, पेंशन और बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और मुद्रा लोन हेतु आवेदन के साथ ही प्रमाण पत्र और दस्तावेज़ सेवाएं जैसे आय, जाति, और निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज़, राशन कार्ड और मतदाता सूची संबंधित कार्य। सहित अन्य सरकारी योजनाओं पीएम किसान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन, मनरेगा भुगतान,बिजली और पानी के बिल का भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग आदि सुविधाएं मिलती हैं।Post navigationमुंगेली के ग्राम बुधवारा में आगर नदी पर बनेगा एनीकट हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर टीम ने किया गया निरीक्षण