जांजगीर-चांपा, 2 जनवरी 2026 । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मड़वा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी समितियों में आगामी 7 खरीदी दिवस के जारी टोकन का विवरण संबंधित पटवारी, आरएईओ प्राप्त करेंगे। राजस्व और कृषि विभाग की टीम जारी टोकन में दूसरे और तीसरे टोकन का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान पहुंचते ही उसकी रजिस्टर में विधिवत एंट्री दर्ज की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

कलेक्टर महोबे ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद कर टोकन व्यवस्था, धान तौल, भुगतान प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों में साप्ताहिक आबंटित पी.वी. (भौतिक सत्यापन) अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा उसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। साथ ही धान के अलग अलग किस्म के आधार पर स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी कौशल साहू, सीसीबी नोडल अधिकारी अमित साहू, विनय पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।