कवर्धा, 06 अक्टूबर 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कवर्धा, ग्राम तारो (खैरबना) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2023-25 एवं वर्ष 2024-25 के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र (एन.टी.सी.) वितरित किए गए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में के. सी. साहू, निदेशक आरसेटी ग्राम तारो तथा एम. एल. बंजारे, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डोंगरगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.टी.आई. कवर्धा के प्राचार्य द्वारा की गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षुओं को सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें तकनीकी कौशल के साथ आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई. संस्थान उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कुशल युवाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।