सहसपुर लोहारा – ग्राम दनिया खुर्द में किसानोँ को अरहर बीज का वितरण किया गया | यह वितरण कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानोँ को किया गया |

आपको यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से यह ग्राम लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

नवयुवकों एवं जनता के बीच लोकप्रिय युवा नेता एवं जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा का यह गृह ग्राम है साथ ही ये इस क्षेत्र के जनपद सदस्य है | राज्य सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम जनता को दिलवाने में ये हमेशा सक्रिय रहते है | अपनी इसी खूबी के चलते आम जनता के बीच अपनी एक अच्छी खासी पैठ बना चुके है |

अपने इस स्वभाव के कारण आज कृषि विभाग द्वारा किसानोँ को बीज वितरण करते समय दिनेश विश्वकर्मा की उपस्थिती मुख्य रूप से रही |

किसान ईताराम साहू, लखन पटेल, बुधराम साहू, भगवानी पटेल, गंगाराम पटेल, जीवराखन साहू, खेमलाल साहू, चंद्रकुमार पटेल, मुकेश पटेल, प्यारू साहू, तुका साहू, पारस साहू को अरहर बीज का वितरण करते समय पंच पवन सतनामी, शक्तिनंद वैष्णव एवं पंचायत सचिव भुलेश्वर् जायसवाल की भी उपस्थिती रही |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।