मुंगेली, 09 जून 2026// जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित रूप से शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारकों को उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निर्धारित मात्रा में शक्कर का वितरण किया जा रहा है।

अप्रैल से जून तक 01 लाख 50 हजार किलो से अधिक शक्कर का हुआ वितरण

अप्रैल, मई एवं जून 2026 के दौरान जिले के 09 हजार 538 अंत्योदय राशनकार्डधारकों को 09 हजार 538 किलोग्राम तथा 01 हजार 40 हजार 823 प्राथमिकता राशनकार्डधारकों को 01 लाख 40 हजार 823 किलोग्राम शक्कर का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जाती है और किसी भी उचित मूल्य दुकान से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। यदि किसी हितग्राही को राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह संबंधित खाद्य अधिकारी अथवा शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed