मुंगेली, 31 दिसंबर 2205 । शासन की महतारी वंदन योजना आज नारी सशक्तिकरण की एक मजबूत पहचान बन चुकी है। इस योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, दूरदृष्टि और परिवार के भविष्य को भी नई दिशा दी है। लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम कटामी निवासी हीरा कंवर एक साधारण ग्रामीण परिवार से आती हैं। सीमित संसाधनों और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने हमेशा अपने बेटियों के स्वर्णिम कल का सपना देखा। महतारी वंदन योजना से प्राप्त मासिक आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की। इस सहायता का उपयोग उन्होंने केवल दैनिक जरूरतों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सुनियोजित निवेश के रूप में अपनाया।उन्होंने अपनी दोनों बेटियों कु. दीप्ति कंवर एवं कु. सिमरन के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खुलवाए और नियमित रूप से प्रति माह 01 हजार रूपए की राशि जमा करना शुरू किया। यह कदम बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बना। हीरा कंवर का यह निर्णय दर्शाता है कि जब सरकारी योजनाओं का सही दिशा में उपयोग किया जाए, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं रहतीं, बल्कि सोच में बदलाव और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन जाती हैं। उनकी यह पहल बालिका शिक्षा, वित्तीय साक्षरता और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। आज हीरा कंवर की कहानी अनेक माताओं के लिए प्रेरणा है, जिससे निर्णय और दृढ़ संकल्प से साधारण परिवार की महिलाएं भी असाधारण भविष्य गढ़ सकते हैं। Post navigationकार्रवाई में 4.80 लाख का अवैध धान जब्त स्वास्थ्य विभाग की पहल से मुंगेली जिले में सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएं