पंडारियाकबीरधामछत्तीसगढ़

कई कमरे बंद मिले

जनपद पंचायत कार्यालय पंडरिया में पसरा रहा सन्नाटा

पंडरिया – दिनांक 22 अक्टुबर को कई कमरे बंद मिले | जनपद पंचायत पंडरिया के कई कमरों में ताला लटका मिला |

जनपद पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कबीरधाम से नगर पंडरिया की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है | यह नगर कवर्धा बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है |

सुपर समर्थन की चिट्ठी की टीम जब जनपद पंचायत पंडरिया के भवन में पहुची तो उसने देखा कि कार्यालय भवन के कई कमरे बंद हैं और उनमें ताला लगा है | |

उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 अक्टुबर को शासकीय अवकाश नही था | इसे कर्मचारियों की मनमानी ही कहा जायेगा कि शासकीय अवकाश नही होने के बाद भी ये शासकीय अवकाश की तरह अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित थे |

अधिकारी एवं कर्मचारियों की मनमानी की पराकाष्ठा यह थी कि स्वयं कार्यालय प्रमुख मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी अपरांह 12:30 बजे तक अनुपस्थित थी | यहाँ यह बताना भी जरूरी है कि वर्तमान में वहाँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर चित्रा यादव नामक महिला पदस्थ है |

इस समय सिर्फ दो तीन कमरे खुले हुए थे और दो चार कर्मचारी ही मौजूद थे |

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button