मुंगेली, 14 अक्टूबर 2025 । जिला कलेक्टोरेट में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान 150 से अधिक आमजनों ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने सहित अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की।

जनदर्शन में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम चकला के नारायण दास टंडन ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, ग्राम अमलीडीह के अशवन कुमार ने आधारकार्ड में नाम सुधार कराने, ग्राम गैलूगॉव के दीपांकुर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में खसरा नम्बर जुड़वाने, ग्राम करीलकुंडा की राजनंदिनी ने अंकसूची में माता का नाम सुधरवाने, मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम धपई निवासी मुकेश साहू ने विद्युत पोल को अन्य जगह स्थानांतरित कराने, ठक्कर बापा वार्ड मुंगेली के दिव्यांग रितेश कोशले ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने, ग्राम छिरहुट्टी की जाना बाई पाटले ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम लछनपुर के मनोहर ने किसान कार्ड में खसरा, रकबा दर्ज कराने, ग्राम खम्हरिया के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, ग्राम मजगॉव के राघवेन्द्र सिंह ठाकुर ने जमीन का पर्ची बनवाने, ग्राम लिलवाकापा के भागवत प्रसाद ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, ग्राम गुना के नेतराम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की।

इसी तरह पथरिया विकासखण्ड के ग्राम रोहराकला की संतरा बाई ने खेत का नामांतरण कराने, ग्राम हथकेरा के मिलाप सिंह ने भूमि अधिग्रहण की राशि का भुगतान दिलाने, ग्राम बरेला-अमोरा-कुकुसदा के ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराने, शकुन पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय योजना अंतर्गत स्वीकृति दिलाने, ग्राम चन्दखुरी के ज्वाला प्रसाद ने पक्की नाली निर्माण कराने सहित अन्य आवेदकांे ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।